Sunday, March 1, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaचालदा महासु महाराज मंदिर के पुजारी और एसडीएम ने किया देश की...

चालदा महासु महाराज मंदिर के पुजारी और एसडीएम ने किया देश की आवाज न्यूज चैनल के महासु महाराज विशेषांक का विमोचन

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से प्रकाशित देश की आवाज न्यूज पोर्टल के संपादक श्यामलाल पुंडीर ने सातवां संस्करण प्रकाशित किया। इस बार का विशेषांक श्री चालदा महासु महाराज को समर्पित है। पुस्तक का विमोचन मंदिर के पुजारी हरिचंद शर्मा और एसडीएम शिलाई जसपाल ने किया। इस अवसर पर बारूराम चौहान नेतर सिंह तोमर और नितिन चौहान, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर एसडीएम शिलाई जसपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लेखक ने श्री चालदा महासु महाराज की यात्रा के लेख बेहतरीन तरीके से लिखे गए है। इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को यात्रा की पूरी जानकारी मिलगी।

The Rose ochid world school

पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंज भोज के गांव आगरो के रहने वाले हैं। इन्होंने मार्च 2023 हिमाचल के धार्मिक स्थल पर पहला संस्करण निकाला था।

इस पहले संस्करण मार्च 2023 का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक किरणेश जंग ने किया।

दूसरे संस्करण अक्टूबर 2023 का विमोचन संपादक के पिता पतिराम पुंडीर ने किया। तीसरे संस्करण मार्च 2024 का विमोचन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा ने किया।

चौथे संस्करण अक्टूबर 2024 का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यमुना शरद महोत्सव में किया। पांचवे संस्करण मार्च 2025 का विमोचन सुखराम चौधरी ने किया।
छठे संस्करण का विमोचन अक्टूबर में डॉक्टर राजीव बिंदल ने किया।

इस बार सातवें संस्करण का विमोचन मंदिर के पुजारी हरिचंद शर्मा और एसडीएम शिलाई जसपाल ने किया। इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के हर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक को मंदिर परिसर में आए भक्तों को वितरित की गई। संपादक श्यामलाल पुंडीर ने मंदिर समिति को भंडारे के लिए 11000 रुपए की राशि भी भेंट की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments