Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaगुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सरवाइकल कैंसर पर जागरूकता संवाद आयोजित

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सरवाइकल कैंसर पर जागरूकता संवाद आयोजित

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में कक्षा पाँचवीं से बारहवीं की छात्राओं के लिए सरवाइकल कैंसर पर एक विशेष जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण पहल इनर व्हील क्लब ऑफ सोलन सिटी द्वारा की गई, जो स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का एक भाग है। इसका उद्देश्य युवाओं को सही स्वास्थ्य ज्ञान से सशक्त बनाना और प्रारंभिक आयु से ही रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करना है।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर जिला अस्पताल, सोलन से डॉ. पल्लवी ने अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता के साथ छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोग कैसे विकसित होता है, इसके लक्षण क्या होते हैं और कैसे नियमित जाँच एवं टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है।

The Rose ochid world school

इनर व्हील क्लब सोलन सिटी की अध्यक्ष अनु केरू ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। क्लब की अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ चारु, जो स्कूल प्रबंधन की सदस्य होने के साथ-साथ इनर व्हील क्लब की एक प्रतिष्ठित सदस्य भी हैं, उन्होंने भी छात्राओं को जागरूकता और आत्मबल के महत्त्व पर प्रेरक विचार साझा किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने इनर व्हील क्लब की इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें आत्म-विश्वास भी प्रदान करते हैं। उन्होंने जागरूकता संवाद में आए सभी सदस्यों के प्रयासों की हार्दिक सराहना की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments