Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaकोलर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 22 वर्षीय युवक की मौत

कोलर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 22 वर्षीय युवक की मौत

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के कोलर के पास बीती रात एक ट्रैक्टर के साथ लगी गैंहू निकालने की मशीन के साथ टक्कर होने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके चलते 22 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई है। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के कोलर के पास बीती रात एक ट्रैक्टर गैंहू निकालने के थ्रेशर को ले जा रहा था कि पीछे ओवरटेक करते हुए एक बाइक सवार इससे टक्करा गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार 22 वर्षीय लोकेश पुत्र गिरीश निवासी गांव रामपुर भारापुर तह. पांवटा जिला सिरमौर की मौत हो गई।

The Rose ochid world school

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के बाद युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा कि माजरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments