आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित PWD विश्राम गृह में Regional Transport Office Sirmaur की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने की, जिसमें सिरमौर निजी बस ऑपरेटर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं और बसों में ओवरलोडिंग की बढ़ती शिकायतों पर गंभीर चर्चा की गई। आरटीओ सोना चंदेल ने बस संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में ओवरलोडिंग न की जाए। उन्होंने बसों का निर्धारित समय पर संचालन सुनिश्चित करने और सरकार द्वारा तय पूरा किराया ही लेने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बस मालिक टिकट मशीन का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और तय समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें। नियमों के अनुपालन की निगरानी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन विभिन्न रूटों पर जाकर समय-सारणी और किराया संबंधी नियमों की नियमित जांच करेगी।
बैठक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना और यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी परिवहन सेवा उपलब्ध कराना रहा।

बैठक में समिति के अध्यक्ष अतर सिंह पुंडीर, प्रधान बलविंदर सिंह, सचिव अखिल शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह बंगा, अड्डा इंचार्ज महराज काश्मी सहित राजेश चौधरी, मामराज शर्मा (मामू), विक्की खंडूजा, कमल सैनी, सूरत सिंह, रमेश शर्मा, आत्माराम दुबे, गुमान पुंडीर, प्रदीप ठाकुर, संजू पुंडीर, रमेश चौहान, राकेश चौधरी और रमेश ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित रहे।
