Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedउत्कर्ष, परिधि तोमर, आयुष्मान व शिवांगी ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब..

उत्कर्ष, परिधि तोमर, आयुष्मान व शिवांगी ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब..

द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में स्पर्धा खेल महोत्सव का समापन

The Rose ochid world school

उत्कर्ष, परिधि तोमर, आयुष्मान व शिवांगी ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब..

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा का समापन हुआ जिसमें सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
महोत्सव में इंटर हाउस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, सैक रेस, चेयर रेस, शॉर्ट पुट आदि प्रतियोगिताएं शामिल थी।

छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों की श्रेणी में, उत्कर्ष कक्षा 8 ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता, जबकि कक्षा 6 की छात्रा परिधि तोमर ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम किया। वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों की श्रेणी में नौवीं कक्षा के आयुष्मान गाबा और कक्षा 11वीं की शिवांगी ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता।

कल्पना चावला हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। स्कूल के निदेशक ललित शर्मा, अकादमिक निदेशक अंजू अरोरा और प्रिंसिपल ममता सैनी ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित किया और उन्हें उनके प्रयासों और उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर खेल शिक्षक संजीव कुमार, ज्ञान सिंह तोमर और अविनाश चौधरी को वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सराहा गया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments