Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaआज रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए इस निजी बस ऑपरेटर ने...

आज रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए इस निजी बस ऑपरेटर ने दी मुफ्त यात्रा की सौगात

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है, वहीं एक निजी बस ऑपरेटर भी इस पुनीत कार्य में आगे आया है। सिरमौर निजी बस आपरेटर यूनियन पांवटा साहिब के प्रधान व सिरमौर ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान एवं सूरजपुर गांव के नंबरदार बलविंदर सिंह ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को अपनी दोनों बसों में निःशुल्क सफर की सुविधा दी है।

The Rose ochid world school

बलविंदर सिंह की दो बसें “श्री पांवटा साहिब हाईवेज” के नाम से चलती हैं। दोनों बस शिमला से पांवटा साहिब रूट पर संचालित होती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को इन बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।

The Rose ochid world school

बलविंदर सिंह ने बताया कि यह पहल महिलाओं को अपने भाइयों के पास आसानी से पहुंचने और त्योहार को खुशी-खुशी मनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और भी मजबूत बनाने की दिशा में एक सामाजिक योगदान है।

उन्होंने बताया कि आज से करीब 8 साल पहले उनके चालक सुरेश ठाकुर और परिचालक सचिन कपूर ने सरकारी बसों में फ्री सेवा को देखते हुए अपनी बस में भी इस सुविधा को जारी करने का ऐलान किया था और उन्होंने इस फैसले को आगे भी जारी रखने की बात कही।

रक्षाबंधन के इस पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी गई। महिलाएं दूर-दराज के क्षेत्रों से अपने घर पहुंचने के लिए सफर कर रही हैं, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें। ऐसे में निजी बस ऑपरेटर द्वारा दी गई यह मुफ्त सेवा आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हुई।

स्थानीय लोगों ने बलविंदर सिंह के इस फैसले का स्वागत किया और इसे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण बताया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments