Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaहिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र...

हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, हिमाचल राज्यत्व दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस

आकाशगंगा टाईम्स/माजरा
हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा में 77वें गणतंत्र दिवस, हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। रंगारंग कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा आठवीं की मन्नत एवं कक्षा नौवीं की जिया ने किया।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“picsart”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“addons”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, देशभक्ति गीत “देश रंगीला” सहित पारंपरिक पहाड़ी नाटी, समूहगान, ऑपरेशन सिंधु” विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कक्षा छठी की हिमांशी एवं सना ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर जबकि प्रियांशी ने हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अदिति ने प्रभावशाली भाषण दिया, जबकि काव्या ने नृत्य के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया।

इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों ने कक्षा अध्यापिकाओं के निर्देशन में पोस्टर मेकिंग गतिविधि में भाग लिया। विद्यार्थियों ने तिरंगे, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्ति विषयक पोस्टर बनाकर अपने भाव व्यक्त किए। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस तथा कक्षा सातवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों ने हिमाचल राज्यत्व दिवस विषय पर विशेष पोस्टर तैयार किए। पूरा विद्यालय तिरंगे पोस्टरों और झंडों से सुसज्जित होकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता नजर आया।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने सभी को हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस एवं भारत के गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं उप-प्रधानाचार्या रीता शर्मा ने इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए समस्त अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“addons”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

विद्यालय की निदेशका पूनम गोयल एवं शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा ने संपूर्ण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसके कुशल संचालन के लिए सभी अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments