Thursday, March 26, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसूबे के मुखिया के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्राचीन...

सूबे के मुखिया के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर/पांवटा साहिब:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पांवटा साहिब में कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने पंडितों से आशीर्वाद प्राप्त किया और हिमाचल की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास भी लगाई।

The Rose ochid world school

इस मौके पर प्रदीप चौहान ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे हिमाचल प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हर संकट की घड़ी में मजबूती से खड़े होकर हालात का सामना किया है। चाहे प्राकृतिक आपदा हो या आर्थिक चुनौतियां, मुख्यमंत्री ने हर मोर्चे पर एक सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया है और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

The Rose ochid world school

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष लगातार अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा था, उस समय भाजपा नेताओं ने सहयोग देने के बजाय केवल राजनीति करने का काम किया।

प्रदीप चौहान ने कहा कि आज प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता मुख्यमंत्री के समर्थन में खड़ी है और उनके नेतृत्व पर विश्वास जता रही है। वहीं भाजपा के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो उनकी नीयत को साफ दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में हिमाचल की जागरूक जनता भाजपा को उसके राजनीतिक रवैये का करारा जवाब देगी। जनता अब समझ चुकी है कि कौन विकास के लिए काम कर रहा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है।

अंत में उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की आयु लंबी हो, उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और वे इसी तरह हिमाचल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाते रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल जल्द ही आत्मनिर्भर बनकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments