Thursday, March 19, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaशिमला में CM से मिला सोलन विस का प्रतिनिधिमंडल, विकास पर हुई...

शिमला में CM से मिला सोलन विस का प्रतिनिधिमंडल, विकास पर हुई सार्थक चर्चा

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
सोलन विधानसभा का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडील के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला सचिवालय में मिला। वहां पहुंचते ही पूरा सचिवालय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम के नारों से गूंज उठा। इस प्रतिनिधिमंडल ने सोलन क्षेत्र की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

The Rose ochid world school

इस मौके पर कर्नल संजय शांडिल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोलन विधानसभा के कोने-कोने से आए लगभग 600 से अधिक लोगों ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे जनभावनाओं की प्रतिध्वनि मुख्यमंत्री तक प्रभावशाली ढंग से पहुंची।

The Rose ochid world school

मुख्य रूप से सोलन व कंडाघाट में युद्धस्तर पर चल रहे अस्पताल निर्माण कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कंडाघाट अस्पताल के लिए 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की घोषणा की, साथ ही कंडाघाट क्षेत्र में एक डे-बोर्डिंग स्कूल की स्वीकृति भी प्रदान की।

चायल क्षेत्र से जुड़े पूर्व प्रधान बांजनी प्रेम कश्यप व मदन ठाकुर ने चायल क्षेत्र की आठ पंचायतों से टी.सी.पी. (Town & Country Planning) को हटाने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रधान सिरीनगर गुरविंदर सिंह काला व अमित ठाकुर ने नगर पंचायत कंडाघाट को निरस्त करने की मांग को मजबूती से रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने इसे कैबिनेट बैठक में रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जनहित से जुड़े अनेकों मुद्दों पर चर्चा हुई एवं मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। यह मुलाकात क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली साबित होगी।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा, जय प्रकाश (JD), महिंदर सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह ठाकुर, लीला देवी ठाकुर, मदन हिमाचली, राजवीन्दर कौर, कमल शर्मा, सीता ठाकुर, रीता ठाकुर, निशा ठाकुर, लज्जया देवी, संधिरा सिंह दूलटा, विकास ठाकुर, रजनीश ठाकुर, नरेश कुमार, राकेश मेहता, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, इन्द्रपाल, प्रदीप वर्मा, सचिन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुशाग्र ठाकुर, एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष सुशील कोन्डल, यूंका अध्यक्ष सोलन हितेश ठाकुर, पुरुषोत्तम, विवेक कुमार राहुल, पुनीत शर्मा, नवीन, रविकांत शर्मा, विशाल शर्मा, गंगा राम, सुरेन्द्र ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments