Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaशहीद श्याम सिंह अमर रहे के नारों से गूंजा राजकीय वरिष्ठ विद्यालय...

शहीद श्याम सिंह अमर रहे के नारों से गूंजा राजकीय वरिष्ठ विद्यालय बांदली

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
शहीद श्याम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र एवं स्थानीय प्रशासन और विद्यालय ने संयुक्त रूप से स्कूल में स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

The Rose ochid world school

याद रहे कि 9वीं पैरा स्पेशल फोर्स बटालियन में मां भारती की सेवा में सेवारत वीर सपूत श्याम सिंह ने 11 अप्रैल 2013 को ऑपरेशन रक्षक अंतर्गत जम्मू एवं कश्मीर में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसलिए हर वर्ष आज के दिन को स्थानीय विद्यालय में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अमर शहीद श्याम सिंह के पैतृक गांव बांदली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बांदली ढाडस के प्रांगण में स्थित समृति स्थल पर प्रातः 11 बजे भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब -शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव एवं पंचायत के सदस्यों ने स्कूल के अध्यापकों और बच्चों के साथ मिलकर अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को श्याम सिंह के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।

The Rose ochid world school

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा व शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों नें उपस्थित छात्रों और उपस्थित सभी लोगों से देश के इन रणबांकुरों से प्रेरणा लेने की अपील की और शहीद परिवारों और वीर नारियों का हमेशा सम्मान करने का आग्रह किया।

इस मौके पर विशेष रूप से शहीद श्याम सिंह के पिता प्रताप चौहान एवं माता कमला देवी व शिलाई गांव के शहीदी प्रमोद नेगी के माता पिता तारा देवी व देवेंद्र नेगी मौजूद रहे।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा व शिलाई क्षेत्र से जीवन चौहान, दिनेश ठाकुर, विक्रम चौहान, दिनेश चौहान, पूर्ण सिंह तथा बांदली ढाढस विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश नेगी, और स्थानीय प्रशासन से बीडीओ अभिषेक ठाकुर तथा समस्त विद्यालय अध्यापकों और बच्चों के अलावा स्थानीय पंचायत के प्रधान और समस्त ग्राम वासियों ने शहीद श्याम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments