Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaमहादेव कोचिंग अकादमी के 29 में से 14 छात्रों ने उत्तीर्ण की...

महादेव कोचिंग अकादमी के 29 में से 14 छात्रों ने उत्तीर्ण की अग्निवीर जीडी परीक्षा

आकाशगंगा टाईम्स/पांवटा साहिब।
हाल ही में घोषित हुए अग्निवीर जीडी लिखित परीक्षा परिणाम में महादेव कोचिंग अकादमी ने एक बार फिर सबसे बेहतर रिजल्ट देकर एक और रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिसमें इस एकेडमी में कोचिंग ले रहे 29 में से 14 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

The Rose ochid world school

अकादमी के निदेशक तरुण खन्ना ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महादेव कोचिंग अकादमी गुणवत्तापूर्ण तैयारी और सही मार्गदर्शन के लिए जानी जाती है। इसीलिए पिछली तीन आर्मी अग्निवीर भर्तियों में भी उनका परीक्षा परिणाम छात्र प्रतिशतता के आधार पर पूरे जिला और राज्य में सबसे अधिक रहा है जो कि एक गर्व का विषय है।

The Rose ochid world school

सफल हुए छात्रों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय संस्थान के अनुभवी शिक्षकों और नियमित अभ्यास सत्रों को दिया। अकादमी संचालक तरुण खन्ना सहित प्रबंधन एवं शिक्षण स्टाफ से शिवानी ठाकुर और मीनाक्षी ठाकुर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए अब आने वाली शारीरिक परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

इस शानदार परिणाम से क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों में अकादमी के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments