Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह का मंडल ने किया...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह का मंडल ने किया जोरदार स्वागत

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हिमाचल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह एक दिवसीय प्रवास पर पांवटा साहिब के PWD विश्राम गृह पहुंचे। पांवटा साहिब पंहुचने पर भाजपा मंडल पाँवटा द्वारा गुरमीत सिंह का फूल-माला के साथ जोरदार स्वागत किया।

The Rose ochid world school

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने सर्वप्रथम पांवटा साहिब मंडल द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए मंडल का धन्यवाद किया। साथ ही कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार पांवटा दौरे पर आए गुरमीत ने गुरुद्वारा श्री पाँवटा साहिब में शीश नवाया।

The Rose ochid world school

इस दौरान जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र धवन, गिरीपार मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरणजीत सिंह गिल, मण्डल सचिव कुलदीप सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सैनी, मोहन सिंह सहोता, सुभाष चौधरी, देवेंदर चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा पावंटा साहिब अध्यक्ष शमशेर अली, अविनाश झाबा, पुशपिंदर पाहवा, आदि व सिख समुदाय के वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तिगत उपस्थित रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments