Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaबुजुर्ग परिवार के लिए मददगार बना दून प्रेस क्लब, ईलाज के लिए...

बुजुर्ग परिवार के लिए मददगार बना दून प्रेस क्लब, ईलाज के लिए किया आर्थिक सहयोग

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के भांटावाली निवासी महिंन्द्र सिंह के ईलाज के लिए दून प्रैस क्लब पांवटा साहिब ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

The Rose ochid world school

दरअसल, 65 साल के महिंद्र सिंह पेशे से पम्प रिपेयर मैकेनिक थे। उनके एक बेटे की मौत बिच्छू के काटने से तो दूसरे बेटे की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। महिंद्र सिंह के आधे शरीर को अधरंग ने जकड़ लिया है। महंगा ईलाज होने के चलते वो लाचार है। कमाई का कोई जरिया नहीं, घर में दवाई छोड़िए खाने के लिए आनाज तक नहीं है।

The Rose ochid world school

वहीं स्टिंगबाज़ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ख़बर चलने के बाद दून प्रैस क्लब ने बिना समय गंवाये फैसला लिए कि इस लाचार परिवार की जो भी आर्थिक मदद होगी वो दून प्रैस क्लब परिवार करेगा।

वहीं इसी कड़ी में दून प्रेस क्लब के प्रधान मुकेश रमौल ने महिंद्र सिंह के ईलाज के लिए दून प्रैस क्लब परिवार की तरफ से आर्थिक मदद उनके घर में जाकर भेंट की। भविष्य में हर मदद का आश्वासन दिया।

मुकेश रमौल ने बताया महिंद्र सिंह को ईलाज की जरूरत है उन्हें दवा के साथ साथ दुआवो की भी दरकार है। सभी को आगे आकर इस परिवार की मदद करनी चाहिए, दून प्रैस क्लब जहां पत्रकारों के हितों के लिए लड़ता आया है वहीं जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहता है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments