Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaगुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पारंपरिक परिधानों के साथ मनाया हिमाचल दिवस

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पारंपरिक परिधानों के साथ मनाया हिमाचल दिवस

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिमाचल दिवस का पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी झांकियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में लोक नृत्य और गीतों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से हिमाचली नाटी और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

The Rose ochid world school

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि कोई औपचारिक मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं रखा गया, फिर भी छात्रों की रचनात्मकता और भागीदारी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर विशेष उत्साह दिखाया। उन्होंने पारंपरिक नृत्य-गीतों के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया।

The Rose ochid world school

इस दिन छात्रावास में हिमाचली व्यंजनों को विशेष रूप से परोसा गया, पारंपरिक पकवानों ने बच्चों को अपने स्वाद से हिमाचल की मिट्टी से जोड़ दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ लखविंदर कौर अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का उल्लास छाया रहा और सभी ने मिलकर इस दिन को आनंदपूर्वक और गर्व के साथ मनाया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments