Wednesday, March 18, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaकबाड़ जलाने को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

कबाड़ जलाने को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के माजरा पुलिस थाना के तहत आने वाले माजरा गांव में दो पड़ोसी के बीच कबाड़ जलाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र लेखराज निवासी माजरा, पांवटा साहिब ने पुलिस थाना माजरा में दी शिकायत में कहा है कि जब यह अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ अपने खेत से घास काट रहे थे तो इनके पडोसी नरेश के परिवार द्वारा इनके घर के पास कबाड़ जला जा रहा था, जब उन लोगों को ऐसा करने से रोका गया तो नरेश के परिवार वालों में द्वारा जसबिन्दर, कृप्पाचन्दर, सुमन, अंकिता, सुनिता, नरेश व रोशनी तथा पंकज व विशाल ने लाठीयों, डंडों से इनके परिवार पर हमला किया जिसमे यशपाल, साहिल व अश्वनी को काफी चोटें आई है।

The Rose ochid world school

वही दूसरी ओर नरेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी माजरा, पांवटा साहिब ने पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज करवाया कि सुबह मेरी बेटी सुनीता कुमारी झाडू लगाकर अपनी ही गली में कूडे को एक तरफ इकठ्ठा करके उसमें आग रही थी इतने में इसके पडोसी लेखराम का सारा परिवार जिसमें पवन कुमार, यशपाल, सुमन देवी के साथ नरेश कुमार नीलम सभी इकठ्ठे होकर आये और गंदी-2 गालीया दी और इस पर हमला कर दिया। जिसमे इसे चोटे आई है। माजरा पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने उपरोक्त मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिए है और आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments