Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla“एक बूटा मां के नाम” कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया...

“एक बूटा मां के नाम” कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

आकाशगंगा टाईम्स/पांवटा साहिब
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के किशनपुरा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक बूटा मां के नाम” अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“एक बूटा मां के नाम” अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम में विधायक सुखराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मातृत्व और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए कई सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे अभियानों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा वातावरण देने का मार्ग प्रशस्त होता है। अधिक से अधिक पौधे लगाना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार ने कहा कि “एक बूटा मां के नाम” केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव है, जो समाज को पर्यावरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भविष्य में भी इस अभियान को पंचायत स्तर तक ले जाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे।

प्रत्येक पौधा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी माता के नाम पर समर्पित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया गया। पौधों की देखरेख की व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम पूर्ण रूप से अनुशासित एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ और यह संदेश दिया कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments